सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- आज तक कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी

Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपने करियर को लेकर ऐसा खुलासा किया है जिसने फैंस को हैरान कर दिया। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा कि उन्होंने आज तक कभी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर जगह इसकी चर्चा हो रही है।

सलमान खान ने बातचीत में कहा कि वह फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ने के बजाय निर्देशक से कहानी सुनना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि कहानी का ट्रीटमेंट, फिल्म का अंदाज और उसका प्रभाव सुनकर ही समझ में आ जाता है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने अनुभव और इंस्टिंक्ट के आधार पर फिल्मों का चुनाव करते आए हैं। सलमान ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उन्होंने स्क्रिप्ट लिखी जरूर हैं, लेकिन कभी पढ़ी नहीं।

अपने लंबे फिल्मी करियर में सलमान खान ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और उनकी यह अनोखी कार्यशैली अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। फैंस इस बात को लेकर हैरान हैं कि बिना स्क्रिप्ट पढ़े भी सलमान ने इंडस्ट्री में इतनी बड़ी सफलता हासिल की।

Bollywood News: प्रतीक कुहाड़ ने रिलीज किया नया गाना ‘ब्लश’, तीसरे एल्बम ‘फुल मून चैंबर’ का ऐलान

इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से उनकी महंगी घड़ियों को लेकर भी सवाल किया गया। अक्सर सलमान को करोड़ों रुपये की लग्जरी वॉच पहने देखा जाता है। इस पर उन्होंने साफ किया कि जो घड़ियां वह पहनते हैं, जरूरी नहीं कि वे उनकी ही हों। सलमान ने बताया कि कई बार वह अपने दोस्तों की घड़ियां पहन लेते हैं और लोग समझते हैं कि वह उनकी निजी कलेक्शन का हिस्सा हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से बनाई जा रही थी, लेकिन बाद में इसके नाम और कहानी के कुछ हिस्सों में बदलाव किए गए। फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के एक कर्नल की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जबकि इसे सलमा खान प्रोड्यूस कर रही हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इसके अलावा सलमान खान अभिनेत्री नयनतारा के साथ एक नई फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन वामशी पेडीपल्ली कर रहे हैं और इसे ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है। हाल ही में सलमान खान ने फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में जीवा महाला के किरदार में कैमियो भी किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

Show More

Related Articles

Back to top button