राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी नियुक्त, महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडेय और निर्मला यादव के नाम का ऐलान

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक के बाद तीन खाली पदों पर नियुक्ति, दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को मिली जिम्मेदारी।

अयोध्या के राम मंदिर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार, 2 सितंबर को हुई अहम बैठक के बाद तीन नए ट्रस्टियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। नई नियुक्तियों में दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव का नाम शामिल है।

राम मंदिर में दान से जुड़े मामले के सामने आने के बाद ट्रस्ट की इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। बैठक में ट्रस्ट की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

ये हैं राम मंदिर ट्रस्ट के 3 नए सदस्य

राम मंदिर ट्रस्ट में नियुक्त किए गए तीन नए सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं:

  • महेश भागचंदका — दिल्ली
  • मदन मोहन पांडेय — अयोध्या
  • निर्मला यादव — शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश

इन तीनों नामों के ऐलान के साथ ट्रस्ट में खाली पड़े तीन पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

कौन हैं महेश भागचंदका?

नई नियुक्ति में महेश भागचंदका का नाम खास तौर पर चर्चा में है। वह दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्हें विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल का रिश्तेदार बताया जाता है।

वहीं, मदन मोहन पांडेय अयोध्या के स्थानीय निवासी हैं, जबकि निर्मला यादव उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद से संबंधित हैं।

CEO की नियुक्ति पर भी टिकी नजर

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में तीन नए ट्रस्टियों की नियुक्ति के अलावा सबसे बड़ा मुद्दा ट्रस्ट के पहले CEO की नियुक्ति का भी है। सर्च कमेटी पहले ही तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंप चुकी है।

CEO पद के लिए जिन नामों की चर्चा सामने आई है, उनमें राजेश पांडे, बिहार के IPS अधिकारी परेश सक्सेना, उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व IPS अधिकारी दिनेश चंद्र और पूर्व अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा शामिल हैं।

हालांकि, इन चार नामों में से कौन-से तीन नाम सर्च कमेटी के अंतिम पैनल में शामिल हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक आज, नए CEO के नाम पर लग सकती है मुहर; इन अहम फैसलों पर भी नजर

मणिरामदास छावनी में हो रही बैठक

राम मंदिर ट्रस्ट की यह महत्वपूर्ण बैठक अयोध्या स्थित मणिरामदास छावनी में आयोजित की गई है। यह स्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास के रूप में भी जाना जाता है।

बैठक में ट्रस्ट की प्रशासनिक और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। CEO के नाम पर अंतिम फैसला होने के बाद ट्रस्ट की ओर से औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

तीन नए ट्रस्टियों की नियुक्ति के बाद अब ट्रस्ट के अन्य प्रशासनिक पदों और समितियों को लेकर होने वाले फैसलों पर भी नजर है। खासतौर पर CEO की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है।

अब देखना होगा कि बैठक के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से CEO और अन्य प्रशासनिक बदलावों को लेकर क्या आधिकारिक ऐलान किया जाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button