
Prayagraj News-उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कीडगंज थाना पुलिस ने सोमवार को लूट के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया । उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के 50 मोबाइल फोन, 46 एटीएम,डेबिट,क्रेडिट कार्ड, बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल तथा 520 रुपये नकद बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर निवासी रोहित निषाद और मध्य प्रदेश के रीवा निवासी शिवकुमार मांझी उर्फ ननकू निषाद, जो कीडगंज में रह रहे हैं। पुलिस टीम ने दोनों को परेड ग्राउंड पुल के पास से गिरफ्तार किया । पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपिताें के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की है।
Read Also-RBI Polymer Notes : 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों को सरकार की मंजूरी, पुराने नोट फिलहाल रहेंगे जारी



