Prayagraj News- प्रयागराज में फोटो कॉपी की दुकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 12 गिरफ्तार

Prayagraj News: Gambling den operating out of a photocopy shop in Prayagraj; 12 arrested.

Prayagraj News-उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सिविल लाइंस क्षेत्र में फोटो कॉपी की दुकान के अंदर जुआ खेल रहे 12 लोगों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1.25 लाख रुपये जुए की रकम, तलाशी में 63 हजार रुपये, 16 मोबाइल फोन और 52-52 पत्तों की दो गड्डियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार दुकान के अंदर काफी समय से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सिविल लाइंस पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आंबेडकर मूर्ति चौराहे के पास फोटो कॉपी की दुकान के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से जुए में लगाई गई 1,25,000 रुपये की रकम बरामद हुई। इसके अलावा जामा तलाशी में 63,000 रुपये और 16 मोबाइल फोन मिले। मौके से ताश के 52-52 पत्तों की दो गड्डियां भी बरामद की गईं। कुल 1,88,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

सात आरोपितों का पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में उपेंद्र मणि त्रिपाठी, सुमित पाल, पवन कुमार गुप्ता, दीपक पाल, सर्वेश कुमार गुप्ता, अदनान अहमद और अनिल सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। इनमें कई के खिलाफ पूर्व में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा अपराध संख्या 425/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपितों में कृष्णानंद, उपेंद्र मणि त्रिपाठी, सुमित पाल, पवन कुमार गुप्ता, दीपक पाल, सर्वेश कुमार गुप्ता, फुरखान अहमद, मोहम्मद आदिल, नौशाद, मोहम्मद बादशाह, अदनान अहमद और अनिल सिंह शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी रामाश्रय यादव, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मयंकधर द्विवेदी समेत सिविल लाइंस थाने के पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Read Also-Bollywood Breaking News Today-क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘घमासान’ में खूंखार डाकू बने अरशद वारसी, ट्रेलर जारी

Show More

Related Articles

Back to top button