
Pratapgarh UP SI Satya Jaiswal: उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UP SI) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली सत्या जायसवाल को सम्मानित किया गया। गड़वारा बाजार के व्यवसायी प्रदीप जायसवाल की पुत्री सत्या की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
इसी क्रम में बेल्हा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी गड़वारा बाजार स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने सत्या जायसवाल को श्रीमद्भागवत गीता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि सत्या की सफलता पूरे जनपद और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं, विशेषकर बेटियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने कहा कि सत्या जायसवाल की सफलता से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। यह उपलब्धि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है।
Pratapgarh News: लेखन व पत्रकारिता की रचनात्मकता से मजबूत होता है सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार- पीडी
सम्मान समारोह में तीर्थराज वैश्य, सभासद ओमप्रकाश जायसवाल, उमेश जायसवाल, सुधीर मोदी, संजय सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


