Pratapgarh Attempt to Murder Case: हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी और लाठी बरामद

बाघराय पुलिस की कार्रवाई, भूमि विवाद में जानलेवा हमले के मामले में दोनों आरोपियों को गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास से दबोचा।

Pratapgarh Attempt to Murder Case: बाघराय थाना पुलिस ने भूमि विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी और एक बांस की लाठी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को थाना बाघराय क्षेत्र के सराय प्रताविन निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी भूमिधरी जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर विपक्षियों ने उसके छोटे भाई पर कुल्हाड़ी और फरसे जैसे धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस मामले में थाना बाघराय में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस ने शिवमंगल पटेल (30 वर्ष) और अभिमंगल पटेल उर्फ सौरभ (26 वर्ष), निवासी लाल साहब का पुरवा, थाना बाघराय को गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास, धारूपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया।

Pratapgarh UP SI Satya Jaiswal: प्रतापगढ़ की सत्या जायसवाल बनीं यूपी SI, समाजसेवी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने किया सम्मानित

पूछताछ में क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और बांस की लाठी बकुलाही नदी की पुलिया के नीचे छिपा दी थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दोनों हथियार बरामद कर लिए।

गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button