
Pratapgarh News:नगर के धधुआ गाजन स्थित आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल के सभागार में गुरुवार शाम समाजसेवी एवं शिक्षामनीषी पं. भगवत प्रसाद शुक्ल की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशिका श्रुति शुक्ला एवं संरक्षक विभवभूषण शुक्ल ने स्वर्गीय शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षार्थियों एवं अभिभावकों ने भी संस्थापक स्वर्गीय भगवत प्रसाद शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशिका श्रुति शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय भगवत प्रसाद शुक्ल ने सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने का कार्य किया। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सौरभ मिश्र उपस्थित रहे। अध्यक्षता संरक्षक विभवभूषण शुक्ल ने की, जबकि संयोजन प्रधानाचार्य शुभ्रांशु सिंहा ने किया। संचालन उप प्रधानाचार्य आन्द्रे डिसिल्वा ने किया।
इस अवसर पर योगेन्द्र शुक्ला, महेन्द्र पाठक, गरिमा मिश्रा, देवेन्द्र मिश्र सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद रहे।
Read Also-Pratapgarh News: मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग की छापेमारी, दूध-खोया समेत 14 नमूने जांच को भेजे
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



