
Pratapgarh News:बेल्हा प्रतापगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गरजे विधायक डॉक्टर आरके वर्मा कहा चुनाव आयोग द्वारा गैर संवैधानिक तरीके से वोट काटने को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशन में पूरे देश, प्रदेश के सभी जिले में 2अक्टूबर से 8 तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा अंबेडकर चौराहे से डीएम निवास तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन करेंगे l सपा विधान सभा उत्तर प्रदेश में उप मुख्य सचेतक रानीगंज विधायक डॉक्टर आरके वर्मा आयोग में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर भी सवाल खड़ा किए और दिल्ली चाँदनी चौक से उत्तर प्रदेश तक में नामो के काटने का प्रकरण भी साझा किया l इस मौके पर विधायक राम सिंह पटेल ,पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव अब्दुल कादिर जिलानी जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वासिक खान एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष धीरज यादव, आशुतोष पांडेय , सूरज मिश्रा, बी पल पटेल प्रतिनिधि राजकुमार यादव राजेश पटेल प्रधान भगवतगंज आदि मौजूद रहे l
रिर्पोट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत


