PET Examination 2026-पीईटी परीक्षा के चलते नोएडा व गाजियाबाद में बंद रहेंगे स्कूल

Schools in Noida and Ghaziabad to remain closed due to PET Examination 2026

PET Examination 2026-गाजियाबाद में पीर्डटी परीक्षा के चलते कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल 30 अक्तबर को पूरी तरह बंद रहेंगे। छात्रों और अभिभावकों को सूचित किया गया है कि इस दिन बच्चों को स्कूल ना भेजे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए यह निर्णय लिया गया है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की अस्विधा न हो। वहीं गौतम बुद्ध नगर के 32 स्कूलों में यह परीक्षा आयोजित होगी। इन स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जनपद गाजियाबाद और जनपद गौतम बुद्ध नगर में 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को पीर्डटी परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा की पवित्रता और शुचिता बनाए रखने के लिए अपर जिलाधिकारी नगर संगीता देवी की अध्यक्षता में 39 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हई, जिसमे अधिकारियों को कडे दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी संगीता ने बताया कि प्रथम पाली सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 से शाम 5:00 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सघन जांच की जाएगी। उनका सामान क्लॉक रूम में जमा कराने के बाद ही प्रवेश मिलेगा और समय पर आने वाले छात्रों का बायोमीट्रिक सत्यापन होगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। केंद्रों के बाहर लाउडस्पीकर से उद्धोषणा करार्ड जाएगी ताकि परीक्षार्थी समय पर अंदर प्रवेश पा सकें। प्रशासन ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वे पुरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्थाओं का अनुपालन सुनिश्चित कराएं ताकि परीक्षा शांतिपर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

इस तरह के आदेश जनपद गौतम बुद्ध नगर के लिए भी जारी किए गए हैं। हालांकि गौतमबुद्धनगर से जुड़े 32 स्कूलों के लिए यह आदेश आए हैं। दरअसल, इसके पीछे की वजह कल होने वाली पीईटी परीक्षा है। यह परीक्षा जिला के 32 परीक्षा केंद्रों पर होगी, जिन्हें यहां के स्कूलों में बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने आदेश दिया है कि संबंधित स्कूलों में अवकाश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि 30 अक्टूबर को जिले के चिह्नित 32 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके चलते इन परीक्षा केंद्रों से जुड़े विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छुट्टी जिले के कुछ स्कूलों की होगी। उनकी सूची आदेश में लगाई गई है। ऐसे स्कूलों की संख्या 32 है, जिन्हें परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसलिए इसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश नहीं माना जाना चाहिए। अभिभावक और छात्र अपने स्कूलों से छुट्टी की पुष्टि कर सकते हैं।

Read Also-Entertainment News-बॉलीवुड का हिस्सा होकर भी खुद को बाहरी मानते हैं मनोज बाजपेयी

Show More

Related Articles

Back to top button