
Pratapgarh News:रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के उप मुख्य सचेतक डॉ. आरके वर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित विधायकों के साथ संवाद एवं संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में डॉ. आरके वर्मा की सक्रिय भागीदारी को देखकर उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने खुशी जताते हुए डॉ. आरके वर्मा को शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष मो. वासिक खान एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष धीरज यादव, कादिर जिलानी, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, बीपीएल पटेल प्रतिनिधि डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, अनुराग वर्मा, सूरज वर्मा, सचिन पटेल महामंत्री एवं युवा नेता, राजेश पटेल प्रधान भगवतगंज मांधाता, सूरज मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए डॉ. आरके वर्मा को मुबारकबाद दी।
समर्थकों ने कहा कि विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने में डॉ. आरके वर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में उनकी भागीदारी से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।
Read Also-Pratapgarh News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत



