Lucknow News: लखनऊ में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद-ए-मिलाद-उन-नबी

Lucknow News: Eid-e-Milad-un-Nabi celebrated with great enthusiasm in Lucknow.

Lucknow News:राजधानी लखनऊ में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में ऑक्सीजन मैन राजेश जायसवाल ने हर वर्ष की तरह इस बार भी स्टॉल लगाकर लोगों को खाने-पीने की सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, सद्भाव और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

आयोजन के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी और सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: निखिल श्रीवास्तव

Show More

Related Articles

Back to top button