Pratapgarh News: संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की बैठक, नए जिला अध्यक्ष के चयन पर कार्यकर्ताओं से मांगे सुझाव

Pratapgarh News: Congress holds meeting under the 'Organization Building Campaign'; seeks suggestions from party workers regarding the selection of a new district president.

Pratapgarh News:कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका और मंगरौरा ब्लॉक में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। सड़वा चण्डिका ब्लॉक में मंडल अध्यक्ष शुभम मिश्र के नेतृत्व में मां चण्डिका देवी धाम परिसर में बैठक हुई। वहीं मंगरौरा ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में किशुनगंज बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठकों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राय और सुझाव लिए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर अपने विचार रखे।

कार्यकर्ताओं की राय से होगा जिला अध्यक्ष का चयन

बैठक में मौजूद AICC कोऑर्डिनेटर प्रमोद सहवाग ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि नए जिला अध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं की राय, सक्रियता, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खुले मन से अपनी राय और सुझाव देने की अपील की। सहवाग ने कहा कि कांग्रेस संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं है, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता के संघर्ष और मेहनत से तैयार होता है। समर्पित कार्यकर्ताओं की आवाज को सम्मान देते हुए संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया जाएगा।

डॉ. नीरज त्रिपाठी ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

बैठक का संचालन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल को लेकर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में काम करने का अवसर उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी और भावनात्मक सम्मान रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने में कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने कदम से कदम मिलाकर सहयोग किया, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे।

डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा, “पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं से बना रिश्ता और कांग्रेस विचारधारा के प्रति हमारी निष्ठा हमेशा कायम रहती है।” उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को नई मजबूती देने का अवसर है। सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत पसंद-नापसंद से ऊपर उठकर सक्रिय, मजबूत और संघर्षशील संगठन के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, जिला सचिव अभय प्रताप सिंह, जिला सचिव लालू तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू मिश्र, मंडल अध्यक्ष विकास शुक्ल, रामशिरोमणि वर्मा, रवि भूषण सिन्हा, प्रवीण द्विवेदी, सड़वा चंडिका ग्राम सभा अध्यक्ष सद्दाम अहमद, उमरी ग्रामसभा अध्यक्ष अजय मिश्र, अंतू नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पासी, गड़वारा नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष शुक्ल सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की जानकारी वेदान्त तिवारी, कोषाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ ने दी।

Read Also-Chinese Incursion in Arunachal Pradesh: अरुणाचल में 60 किमी अंदर घुसा चीन? सरकार ने वायरल दावों का बताया सच

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button