Pratapgarh News: मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, IG ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में आयोजित बैठक में कानून-व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, यातायात और सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई।

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट हो गया है। कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।

बैठक पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के हर पहलू की हुई समीक्षा

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, रूट प्लान, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, ड्यूटी प्लान और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु चोरी करने वाले गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की भैंस-पड़वा और पिकअप बरामद

IG अजय कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

समन्वय और सतर्कता पर दिया जोर

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निर्वहन करे, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए पहले से तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए प्रतापगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button