
Pratapgarh News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को प्रतापगढ़ में उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर केक काटकर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व रानीगंज विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देती रही है। जन्मदिन के अवसर पर मरीजों की सेवा और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम समाज के प्रति पार्टी की जिम्मेदारी को दर्शाते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। वक्ताओं ने उन्हें समाजवादी विचारधारा का मजबूत प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र, किसान, नौजवान, महिलाओं, पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग की आवाज को लगातार मजबूती मिली है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन आगे भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा प्रदेश में विकास, सामाजिक समरसता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह (मुन्ना यादव), पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, आशुतोष पांडेय, जितेंद्र पटेल, संतोष यादव, भैयाराम पटेल, विनोद यादव, जावेद अख्तर, अनिल यादव, अश्वनी सोनी, सफात अहमद सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत, प्रतापगढ़)



