Pratapgarh News: जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन वृद्धाश्रम में सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा-डॉ. नीरज त्रिपाठी

Pratapgarh News:आज जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहे पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कल दिनांक-19जून2026 को लोकसभा में विपक्ष के नेता जननायक राहुल गांधी जी का जन्मदिन प्रतापगढ़ नगर के महुली बाजार स्थित वृद्धाआश्रम में वृद्ध जनों को भोजन, फल वितरण एवं उनके साथ केक काटकर धूमधाम से मनाया जाएगा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि “जननायक राहुल गांधी जी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा कर देश के शोषितों, वंचितों,दलितों,पिछड़ो, अल्पसंख्यकों, गरीबों, मजदूरों, किसानों,युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके जन्मदिन को हम सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे। महुली बाजार स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को भोजन, फल वितरण कर और उनके साथ केक काटकर उन्हें सम्मान देंगे।”

कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने कहा “राहुल गांधी जी के आदर्शों पर चलते हुए सेवादल के कार्यकर्ता वृद्धाश्रम में पूरी निष्ठा से सेवा कार्य करेंगे। यह आयोजन सिर्फ जन्मदिन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प है।”

बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, विजय शंकर त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, मौलाना वाहिद,संदीप त्रिपाठी,आर.पी वर्मा,प्रेम शंकर द्विवेदी,सरोज कश्यप,इन्द्रानंद तिवारी, चंद्रनाथ शुक्ला, रामरतन तिवारी, भवानी शंकर दुबे,सुरेश कुमार सरोज, विवेक पांडे, सुभाष तिवारी, रविंद्र मिश्रा,अनिल मौर्य, विकास जायसवाल, रियाज सुल्तान, आशिक अली,सलमान खान, अंजनी पांडे, विनीत मिश्रा बीडीसी,मुन्ना लाल यादव,प्रकाश पाण्डेय, विनय मिश्र आदि उपस्थित रहे।
उक्त आशय कीजानकारी वेदान्त तिवारी
कोषाध्यक्ष/कंट्रोल रूम इन्चार्ज जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ ने दी है l

Read Also-UP Politics : ‘बीजेपी का मनोवैज्ञानिक दांव या सपा में सचमुच बढ़ रही है बेचैनी’, चुनाव से पहले सियासी हलचल

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button