
Pratapgarh News-गड़वारा ,अंतू क्षेत्र के बझान गांव में रविवार को शिव कुमार सिंह की आत्मकथात्मक पुस्तक सूबेदार प्रतापगढ़ से चीन की जेल तक, फौज और किसानी की कहानी का हुआ लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान प्रसिद्ध लोक कलाकार चंदन तिवारी ने हमरी अटरिया पर आओ संवरिया देखा देखी तनिक होई जाय से लोगों का मनोरंजन किया।
बझान गांव में रविवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में सूबेदार, प्रतापगढ़ से चीन की जेल तक पुस्तक का विमोचन शिवकुमार सिंह ने किया। इस पुस्तक में फौज और किसानी की कहानी के साथ ही औरतों की स्थिति, पहले की खेती-बाड़ी, आजादी के पहले का दौर, शादी के रीति रिवाज व पुरानी यादें, कोल और बझान का वंश वृक्ष, गांव की उच्च शिक्षा आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है। कार्यक्रम में आई बिहार राज्य की प्रसिद्ध लोक कलाकार चंदन तिवारी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। संचालन नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री कवि व्योमेश शुक्ल ने किया। इस मौके पर चंद्रभान सिंह, संजीत सिंह, संदीप सिंह, बृजेश यादव, सतीश सिंह, प्रशांत सिंह, त्रिभुवन सिंह, राम शिरोमणि, प्रकाश पांडेय, गोविंद सिंह, विजय शंकर सिंह, शाश्वत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
Pratapgarh News-Read Also-Sports-Cricket-IPL2026-आईपीएल 2026: कोनॉली ने की प्रियांश आर्य की तारीफ, कहा- ‘हम एक-दूसरे से छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं’
रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



