Pratapgarh News-पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Pratapgarh News-पुलिस लाइन में आगामी पासिंग आउट परेड के मद्देनज़र प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। लंबे समय तक चले कठोर प्रशिक्षण के बाद देश सेवा के लिए तैयार हो रहे रिक्रूट आरक्षियों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अजय कुमार मिश्र, शिव सहाय अवस्थी तथा दीपक भूकर ने स्वयं अपने हाथों से रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया। वरिष्ठ अधिकारियों की इस सहभागिता से प्रशिक्षु आरक्षियों में गर्व और आत्मविश्वास की भावना देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान सभी राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इससे आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना को और मजबूती मिली। ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम ने पुलिस परिवार के बीच सौहार्द और एकजुटता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनहित के साथ-साथ पुलिस बल के मनोबल को सशक्त बनाने के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं।

Read Also-UP Mews-महिलाओं की प्रगति में रोड़ा बना विपक्ष : ब्रजेश पाठक

Show More

Related Articles

Back to top button