Pratapgarh News: हिन्दी पखवारा पर राष्ट्रीय कवि-गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई शानदार प्रस्तुति

Pratapgarh News:नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में हिन्दी पखवारा के तहत राष्ट्रीय कवि-गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुये। राष्ट्रीय कवि-गोष्ठी की अध्यक्षता प्रख्यात वरिष्ठ कवि आचार्य अनीस देहाती ने किया। अध्यक्षीय काव्यपाठ में आचार्य अनीस ने भगवद्गीता के सुन्दर छन्दों की प्रस्तुति दी। कवि एवं शायर डॉ० नागेन्द्र अनुज ने पढ़ा- जिन्दगी में तुम काम ऐसे करो कि हर जुबां पर आपकी कहानी रहे को सराहा गया। ओजकवि हरि बहादुर सिंह हर्ष ने पढ़ा- भारत अखण्ड जो चाहते हैं को भी जमकर समर्थन मिला। मंच संचालक एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. अम्बिकेश त्रिपाठी की कविता विश्व हो जाये अपना एक परिवार भी लोगों को पसंद आयी। वक्ता संतोष प्रजापति ने हिन्दी की संवैधानिक स्थिति पर सारगर्भित प्रकाश डाला। संगीतज्ञ डॉ. बच्चाबाबू वर्मा में अपनी संगीतमयी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। पं० राजेश शुक्ल ने भी भजन प्रस्तुतियों से वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथि परिचय निदेशक डॉ. संदीप कुमार मिश्र एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ0 अमित कुमार सिंह ने किया। विद्यार्थियों में लकी यादव, आशीष जोशी, किरन दूबे आदि ने भी हिन्दी साहित्य पर विचार रखें। इस मौके पर डॉ. दुर्गेश चन्द्र विश्वकर्मा, डॉ. प्रकाश सिंह, डॉ. ओ.पी. द्विवेदी एवं डॉ0 आशुतोष शुक्ला, प्रभात तिवारी, भूपेन्द्र विश्वकर्मा आदि रहे।

Read Also-Pratapgarh News: श्रीराम लोक मर्यादा के अवतरण- डॉ0 अम्बिकेश

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button