Pratapgarh News: श्रीराम लोक मर्यादा के अवतरण- डॉ0 अम्बिकेश

Pratapgarh News: The Advent of Shri Ram's Ideal of Propriety – Dr. Ambikesh

Pratapgarh News:क्षेत्र के कैथौला बाजार में श्री गणेश पांडाल में हो रही संगीतमयी श्रीराम कथा में बुधवार को कथा व्यास डॉ0 अम्बिकेश त्रिपाठी ने भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि श्रीराम लोक मर्यादा के अवतरण है। उन्होने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम को भजने वाला सदैव सदाचरण का जीवन व्यतीत किया करता है। उन्होने कहा कि भगवान के प्रति अनुराग जीवन का पुण्य उदित किया करता है। संगीतकार राजेश शुक्ल उर्फ गुड्डू की टोली ने श्रीराम नाम संकीर्तन से समां बंाधी। वहीं मंगलवार की देर शाम क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना भी कथा श्रवण को पहुंची । आयोजन समिति द्वारा विधायक मोना को भगवान गणेश जी का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिव प्रसाद जायसवाल ने किया ।

इस मौके पर ददन सिंह, पप्पू तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, होलेन्द्र सिंह, शेर बहादुर सिंह, दल बहादुर सिंह, शिवराम अग्रहरि, प्रेमचन्द्र केसरवानी, हरकेश जायसवाल, शिवलाल अग्रहरि, बड़ेलाल केसरवानी, आदि रहें।

Read Also-UP News : मां तरकुलहा देवी धाम के प्राचीन पोखरे की सफाई करने वाले युवाओं से मिले CM योगी, सुंदरीकरण का दिया आश्वासन

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button