गाजियाबाद-दस से पांच हजार पर सिमटी नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की संख्या, प्रीमियम कोच में और बुरा हाल….

गाजियाबाद-शुरुआत के पहले दो दिन 10 हजार यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में सफर किया था। वहीं, प्रीमियम कोच में यात्रियों की संख्या स्टैंडर्ड कोच के मुकाबले काफी कम है।

देश की पहली रीजनल रैपिड रेल नमो भारत में यात्रियों की संख्या 10 हजार से पांच हजार पर सिमट गई है। शुरुआत के पहले दो दिन 10 हजार यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में सफर किया था। वहीं, प्रीमियम कोच में यात्रियों की संख्या स्टैंडर्ड कोच के मुकाबले काफी कम है।

21 अक्तूबर से साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। 17 किलोमीटर की दूरी के संचालन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन हैं। छह कोच की नमो भारत ट्रेन संचालन के दौरान महिलाओं की कोच सहित तीन कोच एकदम खाली दिखा जबकि कुछ में यात्री बैठे मिले।

स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो प्रीमियम कोच में पांच से छह यात्री ही बाहर निकल रहे थे। यही हाल दुहाई डिपो से साहिबाबाद की तरफ आने वाले ट्रेन का रहा। मुरादनगर, मेरठ जाने वाले यात्रियों को अभी परेशानी हो रही है। यात्री मोनू ने बताया कि अभी नमो भारत ट्रेन का मेरठ तक संचालन नहीं होने से परेशानी हो रही है। साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक यात्रा के दौरान समय की बचत हो रही है।

बोले यात्री
नमो भारत ट्रेन संचालित होने से समय की बचत हो रही है। व्यवस्था काफी बेहतर होने से मेरा रोज का सफर मजेदार कट रहा है।

  • रामपाल सिंह, वसुंधरा

अभी ट्रेन की कई कोच खाली है।
मेरठ तक संचालन शुरू होने पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। दुहाई डिपो, दुहाई तक सफर करने के बाद बाहर से ऑटो या बस की सवारी करनी पड़ रही है।

  • करन, मुरादनगर

रैपिडएक्स स्टेशन से ऑटो और बस फीडर को नहीं मिल रही सवारी
रैपिडएक्स स्टेशन के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई बस और ऑटो फीडर को सवारी नहीं मिल रही हैं। दिल्ली के आनंद विहार से आने वाली डीटीसी बस खाली जा रही हैं। संचालन के 13 दिन बीत जाने के बाद भी डीटीसी बस और ऑटो में सवारी नहीं मिल रही है। सीईओ संजय कुमार का कहना है कि शुरुआती दौर में सभी स्टेशन के बाहर 10-10 ऑटो लगने थे, मगर अभी यात्रियों की कमी होने से एक-एक ऑटो लगाए गए हैं।

छह माह में मेरठ तक चलेगी ट्रेन
शुरुआत के दिनों में 10 हजार यात्रियों ने सफर किया था। इसके बाद यात्रियों की संख्या में उतार चढ़ाव हो रहा है। 5-6 हजार यात्री रोज सफर कर रहे हैं। अभी 17 किलोमीटर के लिए ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। अगले छह माह में मेरठ साउथ तक कुल 42 किलोमीटर नमो भारत का संचालन शुरू होगा। इसके बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button