Nikay Chunav 2023: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने आज प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अवध क्षेत्र के जिलों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसके तहत अंबेडकरनगर, अयोध्या और बाराबंकी के नगर पालिका परिषद के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है। भाजपा ने गाजियाबाद नगर निगम और मेरठ नगर निगम के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नाम जारी किए है। भाजपा ने गाजियाबाद के 100 वार्डों से अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जनपद अयोध्या  और बाराबंकी के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। अयोध्या के भदरसा से रामसेवक, गोसाईंगंज से विजयलक्ष्मी जायसवाल,बीकापुर से राकेश कुमार पांडे,कुमारगंज से चंद्रबली सिंह, मां कामाख्या नगर पंचायत से शीतला प्रसाद शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह बीजेपी ने अयोध्या के पांच नगर पंचायतों के अध्यक्ष प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बाराबंकी के 13 नगर पंचायतों के अध्यक्ष के लिए पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। रामसनेही घाट नगर पंचायत से कुसुमलता वर्मा, सतरिख नगर पंचायत से जय प्रकाश वर्मा, सिद्धौर से रमन्ता रावत को, बेलहरा से कमला देवी पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

कानपुर देहात की 2 नगर पालिका और 11 नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है. नगर पालिका झींझक से अमित तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है।
पुखरायां नगर पालिका से पूनम दिवाकर
अकबरपुर नगर पंचायत से निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योत्सना कटियार
रसूलाबाद से देव शरण कमल 
सिकंदरा से योगेंद्र सिंह पाल 
शिवली से निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश शुक्ला
रनियां से साधना दिवाकर 
राजपुर से अंशु त्रिपाठी 
मूसानगर से पूजा देवी निषाद 
रूरा से राम जी गुप्ता 
अमरौधा से उमा देवी कुशवाहा 
डेरापुर से अतुल अग्निहोत्री
नगर पंचायत कंचौसी से राजेन्द्र सिंह राजू को प्रत्याशी बनाया गया है. 

सिद्धार्थनगर 
नगर पालिका सिद्धार्थनगर गोविंद माधव 
बाँसी पूनम जायसवाल 

नगर पंचायत    उम्मीदवार
उसका           मंजू जायसवाल 
कपिलवस्तु      प्रमिला देवी 
डुमरियागंज      बीना देवी 
इटवा          विकास जायसवाल
शोहरतगढ       बबिता कसौधन 
4 नगरपंचयतों पर अभी घोषणा नहीं हुई है. सोमवार को है नॉमिनेशन का अंतिम दिन।

Show More

Related Articles

Back to top button