NEET2026 Exam Update: NEET पेपर लीक में मेडिकल छात्र गिरफ्तार: कौन है शुभम खैरनार? नासिक से सीहोर तक फैला कनेक्शन

NEET-UG 2026 पेपर लीक जांच में बड़ा खुलासा, मेडिकल बैकग्राउंड वाले आरोपी शुभम खैरनार से पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

NEET2026 Exam Update: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच एजेंसियों ने नासिक से शुभम खैरनार नाम के आरोपी को हिरासत में लिया है, जो खुद मेडिकल का छात्र रह चुका है। इस गिरफ्तारी के बाद पूरे पेपर लीक नेटवर्क को लेकर कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, शुभम खैरनार का संबंध मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित Shri Satya Sai University से जुड़ा हुआ है। उसने वर्ष 2021 में यहां BAMS (आयुर्वेद चिकित्सा) कोर्स में एडमिशन लिया था। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि दाखिले के बाद शुभम कभी नियमित रूप से कॉलेज नहीं आया और उसकी शैक्षणिक उपस्थिति लगभग न के बराबर रही।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बनाई दूरी

विश्वविद्यालय के कुलपति Mukesh Tiwari ने स्पष्ट किया कि शुभम का कॉलेज से कोई सक्रिय शैक्षणिक संबंध नहीं था। उन्होंने कहा कि एडमिशन के बाद छात्र की उपस्थिति दर्ज नहीं हुई, जिससे जांच एजेंसियां अब इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या वह पहले से किसी संगठित गिरोह का हिस्सा था।

मेडिकल बैकग्राउंड होने से जांच हुई और गंभीर

जांच अधिकारियों के अनुसार, शुभम खैरनार का मेडिकल शिक्षा से जुड़ा होना इस मामले को और संवेदनशील बनाता है। एजेंसियों को शक है कि पेपर लीक रैकेट में ऐसे लोग शामिल हो सकते हैं जिन्हें मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की प्रणाली और प्रक्रिया की गहरी जानकारी हो।

सूत्रों के मुताबिक, शुभम से पूछताछ के जरिए पेपर लीक के सोर्स, नेटवर्क और सप्लाई चैन से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।

Educational Update: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की जांच CBI को; दोबारा होगा एग्जाम

कई राज्यों तक फैला नेटवर्क

अब तक की जांच में NEET पेपर लीक नेटवर्क का कनेक्शन हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक सामने आ चुका है। नासिक, पुणे और लातूर जैसे शहरों के नाम भी जांच में सामने आए हैं। ऐसे में शुभम खैरनार की गिरफ्तारी को इस पूरे रैकेट की अहम कड़ी माना जा रहा है।

आगे हो सकते हैं बड़े खुलासे

जांच एजेंसियों का मानना है कि शुभम खैरनार से पूछताछ के बाद कई और नाम सामने आ सकते हैं। NEET जैसी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच भी चिंता बढ़ गई है।

अब सभी की नजर जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई और संभावित खुलासों पर टिकी हुई है।

Written By: Anushri Yadav
Show More

Related Articles

Back to top button