Maa Vindhyavasini Darshan Yatra: पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतापगढ़ से रवाना हुई निशुल्क मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने ध्वजा पताका दिखाकर श्रद्धालुओं को किया रवाना, मां विंध्यवासिनी के जयकारों से गूंजा वातावरण

Maa Vindhyavasini Darshan Yatra: पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतापगढ़ से वर्षों से निरंतर संचालित निशुल्क जगत जननी मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 8 बजे वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने अपने जनसंपर्क कार्यालय देवकाली तिराहा से ध्वजा-पताका दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय यात्रा की कामना की।

यात्रा के शुभारंभ के समय पूरा वातावरण “जय मां विंध्यवासिनी” और “बेला देवी माई की जय” के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मां विंध्यवासिनी धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। वर्षों से संचालित इस निशुल्क यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माता रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं।

इस अवसर पर डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और धार्मिक आस्था भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “सेवा ही सबसे बड़ी साधना है, श्रद्धा ही सबसे बड़ा संबल है।”

उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और जनविश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Pratapgarh Reward Declared Accused: सांगीपुर कांड के दो फरार आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में यात्रा प्रारंभ की और मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए रवाना हुए।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button