Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

Lucknow News: Bansal Classes (Kota) launches grand event in Lucknow, inaugurates new academic wing at Bimla International Public School

Lucknow News:देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान बंसल क्लासेस, कोटा ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने नए शैक्षणिक विंग का भव्य शुभारंभ किया। बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मखदूमपुर कैथी (चंद्रवल चौराहा, सीआरपीएफ कैंप, बिजनौर, लखनऊ) परिसर में आयोजित समारोह में इस नए विंग का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामनिवास यादव (निदेशक, सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री मुकेश कुमार शर्मा (कमांडेंट, आईटीबीपी क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ) और श्री समीर बंसल (प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, बंसल क्लासेस) उपस्थित रहे।

 

विद्यार्थियों ने बांधा समां

समारोह के दौरान बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक नृत्य और प्रेरणादायक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

लखनऊ के विद्यार्थियों को मिलेगा कोटा स्तर का मार्गदर्शन

अपने संबोधन में बंसल क्लासेस के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री समीर बंसल ने कहा कि इस नई शाखा के माध्यम से लखनऊ एवं आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) और नीट (NEET) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा जाने की आवश्यकता नहीं होगी। विद्यार्थियों को अब कोटा की उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति, अनुभवी फैकल्टी और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि बंसल क्लासेस का उद्देश्य देश के हर प्रतिभाशाली विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है और लखनऊ में यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

डायरेक्टर दीपिका यादव जी ने कहा कि बंसल क्लासेस और बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की यह साझेदारी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उच्च गुणवत्ता वाला मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगी।

 

अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम के समापन पर बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की निदेशक श्रीमती दीपिका यादव ने सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्य अतिथि श्री रामनिवास यादव, कमांडेंट श्री मुकेश कुमार शर्मा तथा श्री समीर बंसल सहित सभी आगंतुकों का कार्यक्रम में सहभागिता और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और बंसल क्लासेस की यह साझेदारी क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।

विद्यालय परिवार का विशेष योगदान

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सहयोगी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन ने सभी स्टाफ सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता पूरी टीम की एकजुटता, समर्पण और मेहनत का परिणाम होती है।

बंसल क्लासेस के इस भव्य शुभारंभ के साथ लखनऊ के विद्यार्थियों को अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक नया और सशक्त मंच प्राप्त हुआ है, जिससे क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Read Also-Tender Scam : टेंडर दिलाने के नाम पर विदेश यात्राएं और महंगे उपहार लेने का आरोप, दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Show More

Related Articles

Back to top button