Lucknow Fire: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में बड़ा एक्शन, बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला समेत 4 आरोपी जेल भेजे गए

अलीगंज अग्निकांड में 15 मौतों के बाद कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी लापरवाही उजागर

Lucknow Fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण कोचिंग सेंटर अग्निकांड मामले में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इस हादसे में अब तक कई अहम गिरफ्तारियां की गई हैं, जिसमें बिल्डिंग के मालिक वीरेंद्र शुक्ला को जेल भेज दिया गया है।

 कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे गए आरोपी

पुलिस ने वीरेंद्र शुक्ला को देर रात डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (CJM) के सामने पेश किया। पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने सीने में दर्द और दिल की बीमारी का हवाला दिया था, लेकिन मेडिकल जांच में उन्हें फिट पाया गया।

 चार आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

इस मामले में केवल वीरेंद्र शुक्ला ही नहीं, बल्कि तीन अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा गया है। इनमें शामिल हैं—

  • एनिमेशन और गेमिंग जोन संचालक तुषांक कृष्ण जायसवाल
  • पेट शॉप एवं क्लीनिक संचालक रामकृष्ण उपाध्याय
  • इमारत में नेटवर्किंग कार्य करने वाले सुरेश कुमार

सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 कैसे हुआ था हादसा?

22 जून को लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी स्थित चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

जांच में सामने आया है कि इमारत को केवल आवासीय उपयोग के लिए मंजूरी दी गई थी, लेकिन वहां अवैध रूप से कोचिंग सेंटर, स्टूडियो और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

नियमों की अनदेखी और गंभीर लापरवाही

जांच में यह भी पाया गया कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। आपात स्थिति के लिए कोई दूसरा एग्जिट नहीं था और पूरे भवन में सिर्फ एक ही प्रवेश और निकास मार्ग था।

इसके अलावा धुएं को बाहर निकालने की कोई व्यवस्था भी नहीं थी, जिससे आग लगने के बाद स्थिति और भयावह हो गई।

Lucknow News: यूपीएसआईएफएस में कैरियर के लिए विभिन्न पहलुओं पर बेहतर अवसर- डॉ जी के गोस्वामी

 LDA की सख्त कार्रवाई

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इस अवैध इमारत को लेकर नोटिस जारी कर दिया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि भवन का उपयोग नियमों के विपरीत किया जा रहा था।

अब इस इमारत को गिराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड ने एक बार फिर बिल्डिंग सुरक्षा और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

Written By: Ekta Verma

Show More

Related Articles

Back to top button