झांसी: बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक घायल, परिजनों में कोहराम

झांसी। बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दोस्त घायल है। दोस्त की ससुराल में साले के बेटे का बर्थ-डे था। पार्टी से लौटते वक्त रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में दोस्त भी घायल हो गए। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पत्नी कर रही थी इंतजार, पहुंची मौत की खबर मृतक का नाम श्रीराम अहिरवार (48) पुत्र रज्जू है। वह मोंठ थाना क्षेत्र के तालौड़ गांव का रहने वाला था।

परिजन तेजराम ने बताया कि श्रीराम अहिरवार के दोस्त परशुराम की नटर्रा गांव में ससुराल है। परशुराम के साले के बेटे का मंगलवार को बर्थ-डे था। इसलिए परशुराम दोस्त श्रीराम के साथ नटर्रा गांव गया था। बर्थ-डे पार्टी होने के बाद दोनों रात करीब 12.30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पानडोरी गांव के पास एक्सीडेंट हो गया। इसमें श्रीराम की मौके पर मौत हो गई, जबकि परशुराम घायल है। पत्नी और अन्य परिजन इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस ने फोन कर श्रीराम की मौत होने की सूचना दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।

वहीं, उपचार के बाद परशुराम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। दो साल पहले हो गई थी बेटी की मौत श्रीराम के दो बेटे 16 साल का गोलू और 13 साल का छोटू है। उसकी बड़ी बेटी रोशनी की शादी हो चुकी थी। दो साल पहले रोशनी की मौत हो गई। दो भाइयों में श्रीराम बड़ा था। उससे छोटे भाई रमेश की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं, पिता का भी निधन हो चुका है। अब पूरे परिवार की श्रीराम पर ही जिम्मेदारी थी। मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

Show More

Related Articles

Back to top button