झांसी: कच्चे घर में अचानक लगी आग, जिंदा जली छह माह की मसूम बच्ची

झांसी। झांसी में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना हो गई। एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। इसमें 6 माह की मासूम जिंदा जल गई। जबकि बच्ची को बचाने की कोशिश कर रहे पिता भी झुलस गए। घटना के समय माता-पिता खेत में फसल काटने गए थे। घुआं उठते देख मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग भीषण होते चली गई। फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक मासूम बच्चे बुरी तरह भुंज चुकी थी।

आग से कच्चा मकान और सामान भी जल गया। करीब दो लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। घर के बाहर थी दो बड़ी बहनें, इसलिए बच गईं घटना झांसी के बम्हरौली गांव के आजाद नगर की है। यहां के अजय वर्मा और उनकी पत्नी कमला देवी मजदूरी पर एक किसान के खेत की फसल काट रहे थे। अजय के छोटे भाई विजय ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे भैया-भाभी खेत पर चले गए। घर पर अपनी 3 बेटियों को छोड़ गए थे। खेत घर से करीब एक किलोमीटर दूर था।

रोजाना वे कटाई के बाद सुबह 11 बजे घर लौट आते थे। सुबह 10 बजे 6 माह की बेटी साड़ी के झूले में सो रही थी। उससे बड़ी दो बहनें 3 साल की निशा और दो साल की मुस्कान घर के बाहर खेल रही थी। अज्ञात कारणों के चलते अचानक घर से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते भीषण हुई आग आग लगने से पूरा कच्चा मकान और सामान जलकर राख हो गया। विजय ने बताया कि बड़े भाई के कच्चे घर से धुआं उठते देख मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद बाल्टी और नल से पानी डाला।

लेकिन तब तक आग भीषण हो चुकी थी। तब लोगों का पता नहीं था कि बच्ची अंदर फंसी हुई है। इसके बाद माता-पिता पहुंचे तो वे चीखने और चिल्लाने लगे। बच्ची को बचाने के लिए पिता घर में घुसने लगे तो वे भी झुलस गए। बाद में सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक जलने से पारो की मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं, पिता को एडमिट करवाया गया है। 30 हजार कैश जला विजय का कहना है कि हम दो भाई है। दोनों अलग-अलग रहते हैं।

आग से बच्ची की मौत हुई, साथ ही सब कुछ जल गया। घर में रखा दो क्विंटल गेहूं, बाइक, 30 हजार रुपए, पलंग समेत दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। काफी दिन से मजदूरी करके भैया-भाभी पैसे जोड़ रहे थे, वो भी जल गए। पुलिस बोली- जांच हो रही मोंठ तहसीलदार प्रभात कुमार ने बताया कि कच्चे मकान में आग लगने से बच्ची की मौत होने की सूचना पर मौका मुआयना किया है। आग लगने के कारण अभी अज्ञात है। माता-पिता खेत पर थे, सिर्फ छोटे छोटे बच्चे घर पर थे। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। नियमानुसार परिवार को सहायता राशि दिलाई जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button