HANUMAN ANSH-कैंची धाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम, बाबा नीम करौली के किए दर्शन

HANUMAN ANSH – The ‘Hanuman Ansh’ team reached Kainchi Dham and paid obeisance to Baba Neem Karoli.

HANUMAN ANSH-फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने सोमवार को नैनीताल स्थित कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। टीम ने धाम में दर्शन की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की सराहना करते हुए उत्तराखंड की संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और आतिथ्य की प्रशंसा की।

फिल्म टीम ने कैंची धाम में दर्शन की सुगम और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं के कारण उन्हें सहजता से बाबा नीम करौली के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। टीम ने उत्तराखंड में मिले सम्मान, स्नेह और अपनत्व को भी स्मरणीय बताया।

फिल्म के अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी और निर्माता रागिनी सोना खटीमा में आयोजित आदि रंगोत्सव-2026 में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोकनृत्य, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां देखीं। टीम ने इसे अपने लिए यादगार अनुभव बताया।

टीम के सदस्यों ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही इसकी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करती है। उन्होंने राज्य में चारधाम यात्रा सहित प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए लोगों से उत्तराखंड आने की अपील की।

फिल्म हनुमान अंश सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआती दो हफ्तों में धीमी कमाई करने के बाद फिल्म ने तीसरे हफ्ते से कमाई की रफ्तार पकड़ी और फिर घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की। अब तक फिल्म ने देशभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और अभी भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

Read Also-Pratapgarh News: बेल्हा में डीएम को यूपीआई पर एमडीआर की सीमा बढ़ाने की मांग, व्यापार मंडल ने ज्ञापन सौंपा

Show More

Related Articles

Back to top button