
Flower Moon 2026: मई 2026 की शुरुआत खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाली है, क्योंकि आज 1 मई को आसमान में अद्भुत पूर्ण चंद्रमा यानी फ्लावर मून दिखाई देगा। यह पूर्णिमा न सिर्फ धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि खगोलीय दृष्टि से भी बेहद खास मानी जाती है।
इस दिन चंद्रमा को फ्लावर मून कहा जाता है क्योंकि मई के महीने में प्रकृति में फूलों की भरमार होती है। यही कारण है कि इसे यह नाम दिया गया है। इसके अलावा इस बार यह चंद्रमा माइक्रो मून के रूप में दिखाई देगा, यानी यह सामान्य पूर्णिमा के मुकाबले थोड़ा छोटा और कम चमकीला नजर आएगा।
खगोलविदों के अनुसार यह चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 4 लाख किलोमीटर की दूरी पर होगा, जिससे इसका आकार अपेक्षाकृत छोटा दिखेगा। हालांकि यह नजारा फिर भी बेहद आकर्षक और दुर्लभ माना जा रहा है।
भारत में फ्लावर मून का चरम दृश्य रात लगभग 10:53 बजे देखा जा सकेगा। इसे देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं है, बस खुले आसमान और कम रोशनी वाले स्थान का चयन करना बेहतर रहेगा। सूर्यास्त के बाद पूर्व दिशा में चंद्रमा को आसानी से देखा जा सकता है।
Also Read: प्रयागराज। बारातियों की मौज बनी शहरवासियों की सज़ा, सड़कों पर घंटों जाम से बेहाल जनता
फ्लावर मून को विकास, नई शुरुआत और सकारात्मकता का प्रतीक भी माना जाता है। मई महीने में दो पूर्णिमा पड़ने के कारण इस बार एक और दुर्लभ खगोलीय घटना भी देखने को मिलेगी।
Written By: Kalpana Pandey



