Fake Lone Apps -ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए गूगल का बड़ा कदम, प्लेस्टोर से डिलीट कर दीं 2200 से ज्यादा फर्जी ऐप्स

Fake Lone Apps -पिछले कुछ सालो में इंटरनेट का इस्तेमाल बढऩे के साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम के मामले भी तेजी से बढ़ें हैं। स्कैमर्स अब लोगों को ठगने के लिए फेक लोन ऐप्स का सहारा ले रहे हैं। कई ऑनलाइन यूजर्स फेक ऐप को पहचान नहीं पाते और ठगी की जालसाजी में फंस जाते हैं। अब इस पर गूगल ने सख्त कदम उठाया है। गूगल ने एक बार फिर से कई सारी ऐप्स को प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया है।
आपको बता दें कि लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए गूगल समय समय पर प्ले स्टोर पर मौजूद फेक ऐप्स को हटाता रहता है। एक बार फिर से गूगल ने प्ले स्टोर पर मौजूद फेक लोन ऐप्स पर कड़ी कार्रवाई की है। एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आई है कि गूगल ने सितंबर 2022 से लेकर अगस्त 2023 के बीच 2200 से ज्यादा फर्जी लोन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है। संसद में एक सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने इस बात की जानकारी दी किस तरह से सरकार क्रक्चढ्ढ के साथ मिलकर फेक लोन ऐप्स पर नकेल कसने के लिए काम कर रही है। इससे पहले गूगल ने अफ्रैल 2021 से लेकर जुलाई 2022 के बीच 3500 से 4000 ऐप्स का रिव्यू किया था और इसके बाद लगभग 2500 ऐप्स को तत्तकाल प्रभाव से हटा दिया गया था।

Fake Lone Apps -also read –Prayagraj Local News – स्मार्ट महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने बताया महिला देश के विकास का अंग, अभिलाषा गुप्ता ने किया मुख्य अतिथि का स्वागत

फर्जी लोन ऐप्स पर कार्रवाई करने के साथ ही कंपनी ने अपनी पॉलिसी में भी बड़ा बदलाव किया है। अब गूगल ऐप्स पर सिर्फ उन्हीं ऐप्स को एंट्री मिलेगी जो रेगुलेटेड एंटिटी या फिर इन एंटिटी के साथ कोलैबोरेशन में होंगी। इतना ही नहीं गूगल ने अब एडिशनल पॉलिसी रिक्वायरमेंट और इंफोर्समेंट को भी लागू कर दिया है। इंटरनेट की दुनिया में आपकी सावधानी ही आपको सुरक्षित रख सकती है। अगर आप लापरवाही बरतते हैं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। गूगल प्ले स्टोर में हजारों लाखों ऐप्स हैं। ऐप्स में असली नकली का अंतर कर पाना भी बेहद मुश्किल है लेकिन अगर आप थोड़ी सावधानी बरतें तो नुकसान से बचा सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button