Prayagraj Local News – स्मार्ट महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने बताया महिला देश के विकास का अंग, अभिलाषा गुप्ता ने किया मुख्य अतिथि का स्वागत

Prayagraj Local News – भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के तत्वाधन में आयोजित स्मार्ट महिला सम्मेलन इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानति श्रीनिवासन रहीं।
 सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के आगमन पर कार्यक्रम की संयोजिका प्रयागराज की निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्रम देकर स्वागत व अभिनंदन किया। तत्पश्चात क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया व प्रयागराज महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र व समस्त कार्यकर्ताओ ने स्वागत व अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की संयोजक पूर्व महापौर प्रयागराज ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ऊर्जा और समन्वय के स्वरुप में सर्वोच्च स्थान मिला है! आदि काल से ही मातृशक्ति के उपासना की परम्परा रही है! हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि- “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता!” यानि जहाँ पर नारी की पूजा होती हैं वहां देवताओं का निवास होता है! मेरे सामने बैठी ऐसी ही नारीशक्ति और मातृशक्ति को मैं सर झुकाकर प्रणाम करती हूँ!
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये गए योजनाओ की जानकारी देते हुए कहा कि समाज मे महिलाएं समाज की रीढ़ की हड्डी होती हैं। वह समर्पित, संवेदनशील, और सहानुभूति से भरी होती हैं। उनकी सकारात्मक ऊर्जा और साहस समाज को उन्नति की दिशा में आगे बढ़ाती है।महिलाओं का समाज में अहम योगदान है। उनके द्वारा आत्मनिर्भरता, उच्च शिक्षा, और सामाजिक परिवर्तन की ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।हालांकि, बहुत से समाज में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, और सांस्कृतिक अधिकारों की सीमाएं होती हैं। हमें इन सीमाओं को तोड़ने के लिए समर्थ होना चाहिए।
इस दौरान महामंडलेश्वर कल्याणी नन्द गिरी व अपने समस्त समर्थको के साथ में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लिया।
     क्षेत्र व समाज मे उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं जैसे शिक्षा, समाज, व्यापार आदि महिलाओं को मुख्य अतिथि वानति श्रीनिवासन, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया जी कर कमलों द्वारा अवंतिका टंडन, अपर्णा रंजन, नीलम प्रसाद , डॉ. वंदना बसंल, सुभाष राठी, ममता गुप्ता, जया मिश्रा, दीपा सिंह, आभा सिंह, सुकेश सग्गी, डॉ. शिखा दरबारी जी आँगवस्त्रं व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
भाजपा मीडिया प्रभारी हर्ष केसरी ने बताया कि- कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया, महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, प्रदेश मंत्री भाजपा अनामिका चौधरी, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कृतिका अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, जिलाध्यक्ष यमुनानगर सविता शर्मा, संयोजक रूपम त्रिपाठी, पद्मश्री सम्मानित डॉ. राज बावेजा, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष वंदना सिंह, मण्डल अध्यक्ष स्वाति गुप्ता, रेखा कनौजिया, गीता श्रीवास्तव, शिखा खन्ना, प्रिया कैथवास, आँचल ओझा व समस्त  आदि लोग उपस्थित रहे।
Show More
Back to top button