
Lifestyle Update: लखनऊ में खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले के दौरान सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि स्टैंड्स में भी खूब चर्चा रही। इस दौरान प्रिया सरोज और अखिलेश यादव की बेटियां—अदिति यादव और टीना यादव—अपनी मौजूदगी से लाइमलाइट में छा गईं।
दरअसल, भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज उन्हें सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचीं थीं। मैच के दौरान जब रिंकू ने अहम भूमिका निभाई, तो प्रिया खुशी से झूमती नजर आईं और केकेआर का झंडा लहराकर टीम को चीयर करती दिखीं। उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

लुक की बात करें तो प्रिया सरोज ने एक बार फिर अपने देसी अंदाज से दिल जीत लिया। उन्होंने लखनऊ की मशहूर चिकनकारी कढ़ाई वाला हल्के लैवेंडर रंग का कुर्ता-सूट पहना था, जो बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट लग रहा था। सादगी भरे इस लुक में उन्होंने हल्की जूलरी, छोटे इयररिंग्स और एक सिंपल बैग के साथ खुद को स्टाइल किया, जिससे उनका पूरा लुक बेहद ग्रेसफुल नजर आया।

वहीं दूसरी ओर अदिति और टीना यादव ने मॉडर्न स्टाइल को अपनाते हुए जींस-टॉप में अपनी अलग पहचान बनाई। अदिति ने वाइट टॉप के साथ लाइट शेड जींस पहनी थी, जबकि टीना ने नेवी ब्लू टॉप और रिप्ड जींस में स्टाइलिश एंट्री ली। दोनों का लुक सिंपल होने के बावजूद काफी ट्रेंडी और यूथफुल लगा।
एक्सेसरीज में भी तीनों ने ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया। अदिति ओपन हेयर और चश्मे में नजर आईं, जबकि टीना ने वॉच, ब्रेसलेट और रिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं प्रिया सरोज ने न्यूट्रल मेकअप, ग्लॉसी लिप्स और छोटी-सी बिंदी के साथ अपने ट्रेडिशनल चार्म को बरकरार रखा।

कुल मिलाकर, यह मैच सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्टाइल और पर्सनैलिटी का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। जहां प्रिया सरोज का देसी अंदाज लोगों को भा गया, वहीं अदिति और टीना यादव का मॉडर्न लुक भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।
Written By: Anushri Yadav



