Bihar: चिराग पासवान ने किया नई टीम का ऐलान, सुरेंद्र विवेक को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

आगामी चुनावों से पहले LJP (रामविलास) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, शांभवी चौधरी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Bihar: आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। नई टीम में कई नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी का फोकस संगठन को मजबूत करने और आने वाले चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर है।

सबसे बड़ा बदलाव बिहार संगठन में देखने को मिला है। पार्टी ने सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष रहे राजू तिवारी को अब राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन में यह बदलाव बिहार की चुनावी तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नई कार्यकारिणी में सांसद शांभवी चौधरी को राष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, एमएलसी अशरफ अंसारी और धीरेंद्र कुमार मुन्ना को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

UP Politics: हिजाब विवाद पर मायावती की दो टूक, बोलीं- धार्मिक मान्यताओं पर टिप्पणी से बचें, संकीर्ण राजनीति न हो

पार्टी की ओर से जारी संदेश में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा गया कि संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ स्वर्गीय रामविलास पासवान के विचारों और चिराग पासवान के विजन को जनता तक पहुंचाने में सभी पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

चिराग पासवान ने नई टीम के गठन के जरिए संगठन में युवा और नए चेहरों को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए अब नई कार्यकारिणी के सामने पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को धार देने की चुनौती होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button