
Chandauli News-जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 10 से 12 सितंबर तक आयोजित होने वाले बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह को भव्य और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें मंदिर प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे सफाई, पेयजल, निर्बाध बिजली, चिकित्सा, चेंजिंग रूम, कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र की पुख्ता व्यवस्था रहे। उन्होंने कहा कि परिसर में दर्शन को सुगम बनाने के साथ अग्निशमन वाहन व अन्य मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध रहनी चाहिए। बारिश के मौसम को देखते हुए डीएम ने स्पष्ट किया कि मेले में झूलों का संचालन बिना जांच के बिल्कुल न किया जाए। सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और इससे कोई समझौता नहीं होगा।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने क्षेत्राधिकारी को रूट डायवर्जन और पार्किंग के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी पारितोष मिश्रा और मंदिर प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Read Also-Bichhiya News-बाउंड्रीवाल के अभाव में आवारा मवेशियों का ठिकाना बना स्कूल परिसर
चन्दौली से सत्येन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट



