
Bollywood News: Bhooth Bangla बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। Akshay Kumar की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को रिलीज हुए 35 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की कमाई अब भी जारी है। कई नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद ‘भूत बांग्ला’ सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है।
फिल्म ने 35वें दिन यानी पांचवें गुरुवार को करीब 70 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि अब फिल्म की कमाई करोड़ों से लाखों में पहुंच चुकी है, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीदों से ज्यादा प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया है। शुरुआत में माना जा रहा था कि फिल्म 160 से 170 करोड़ रुपये के बीच सिमट जाएगी, लेकिन अब इसने उस आंकड़े को भी पार कर लिया है।
35 दिनों में कितनी हुई कुल कमाई?
‘भूत बांग्ला’ ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 171.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने रिलीज से पहले हुए पेड प्रिव्यू से ही 3.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसके बाद पहले दिन 12.25 करोड़ की ओपनिंग मिली और वीकेंड में फिल्म ने शानदार उछाल दिखाया।
पहले हफ्ते में फिल्म ने 84.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं दूसरे हफ्ते में 43.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई। तीसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते में भी फिल्म लगातार दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही।
120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बनी हिट
करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है। खास बात यह है कि पिछले कुछ समय में रिलीज हुई कई फिल्मों को जहां दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, वहीं ‘भूत बांग्ला’ लगातार मजबूत बनी हुई है।
हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म Pati Patni Aur Woh Do भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म ने पहले हफ्ते में करीब 29 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
स्टारकास्ट और मेकर्स
फिल्म ‘भूत बांग्ला’ में Akshay Kumar के साथ Paresh Rawal, Rajpal Yadav, Tabu, Wamiqa Gabbi और Asrani नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन Priyadarshan ने किया है, जबकि निर्माण में Ekta Kapoor भी शामिल हैं।
Written By: Ekta Verma



