Bollywood News- अक्षय कुमार ने शेयर किया पर्सनल लाइफ का अनसुना किस्सा

Bollywood News- अक्षय कुमार इन दिनों रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में जहां वह प्रतियोगियों को बड़ी धनराशि जीतने का मौका दे रहे हैं, वहीं बीच-बीच में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से भी शेयर करते नजर आते हैं। हालिया एपिसोड में अक्षय ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए अपने दिवंगत शिक्षक पांडे सर का जिक्र किया।

शो के दौरान एक प्रतियोगी ने बताया कि उनका और अक्षय का स्कूल टीचर एक ही था। यह सुनते ही अभिनेता भावुक हो गए और बोले, “पांडे सर की एक आदत थी कि उनके हाथ में हमेशा एक छड़ी रहती थी, जब वह हमें पढ़ाते थे।” अक्षय ने कहा कि वह बचपन में काफी शरारती थे और पांडे सर सजा देने से पहले ज्यादा सोचते नहीं थे।

अक्षय ने आगे कहा कि सख्ती के बावजूद उन्होंने अपने शिक्षक से जीवन की कई अहम बातें सीखीं। अभिनेता ने माना कि स्कूल के दिनों की यादें आज भी उनके दिल के बेहद करीब हैं।

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का प्रसारण सोनी टीवी और सोनी लिव पर किया जा रहा है, जहां अक्षय का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

Read Also-Pratapgarh News: विधायक सदर ने एक जनपद एक उत्पाद के प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट का किया वितरण

Show More

Related Articles

Back to top button