बिहार हिंसा : अमित शाह का दौरा रद्द, नीतीश बोले- जरूर किसी ने किया खचपच

पटना। बिहार में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा के कारण कई जिलों में तनाव का माहौल है। पहले सासाराम में पथराव-आगजनी हुई। फिर नालंदा भी सुलग उठा। नालंदा में हालात और भी बिगड़े। पथराव के साथ फायरिंग भी हुई। 5 लोगों को गोली लगने की खबर है। जिसके चलते केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सासाराम में वाले कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा है। वहीं, भाजपा ने इस मामले में बिहार सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया है कि सरकार हमारे कार्यक्रम के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सासाराम में सम्राट अशोक जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में अमित शाह को आना था लेकिन वहां धारा-144 लागू कर गई, जिस वजह से केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया है। हालांकि 2 अप्रैल को उनका नवादा दौरा प्रस्तावित है।

जरूर किसी ने किया खचपच : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

वहीं, प्रदेश में फैली हिंसा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साजिश कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में वर्षों से सब कुछ ठीक रहा है और अचानक अब कैसे माहौल बिगड़ गया। जरूर किसी ने खचपच (गड़बड़) किया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तो पूरी तरह से कह दिया है कि अंदर से पता कीजिए। कौन क्या कर रहा है? उन्होंने हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

अब तक 45 अरेस्ट

रामनवमी उत्सव के दौरान सासाराम और बिहार शरीफ में सांप्रदायिक दंगे गुरुवार देर रात शुरू हुए और शुक्रवार तक जारी रहे। दोनों जिलों में हिंसा भड़काने के आरोप में 45 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बिहार पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया कि दोनों जगहों पर सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई है। हालांकि सावधानी के तौर पर प्रभावित क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारी भारी सुरक्षाबलों के साथ डेरा डाले हुए हैं। सासाराम में हिंसा और आगजनी के सिलसिले में 18 लोगों को और बिहार शरीफ में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button