सपा की सरकार में यूपी दंगों का प्रदेश बन गया था : भूपेंद्र चौधरी

लखनऊ। यूपी के अमरोहा की धनोरा नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर ज़ोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2012 से लेकर 2017 तक समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश दंगों का प्रदेश बन गया था। हमारे लिए गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है और जितने दंगाई हैं वह गलों में फटके लिए घूम रहे हैं और थाने में जाकर अपनी गलती की माफी मांग रहे हैं।

भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और आज अपराध न्यूनतम स्तर पर है। उत्तर प्रदेश की सरकार जिस तरह से अपराधियों पर काम कर रही है आने वाली अपराधियों की नस्लें याद रखेंगी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों का जिस प्रकार का इतिहास है, जो उनका स्वभाव है, लूट खसोट का डिपार्टमेंट है, एक समय ऐसा आ गया था कि कांग्रेस की पूरी कैबिनेट जेल में थी। कांग्रेस और भ्रष्टाचार दोनों एक-दूसरे का पर्याय हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ता लंबे समय से उनकी जाति और उन पर आपत्तिजनक बयान वह देते रहे हैं। वह उसकी निंदा करता हैं, लेकिन कांग्रेस को इन सब विषय पर जनता समय-समय पर जवाब देती रही है। हम जनता की अदालत में है और कांग्रेस को जनता ही जवाब देगी।

Show More

Related Articles

Back to top button