Bengal: एक बार फिर NDA सरकार बनने का दावा, Exit Poll में तृणमूल से ज्यादा BJP की सीटें

Bengal: पूरे देश के साथ West Bengal में भी Loksabha Elections 2024 के लिए मतदान पूरा होने के साथ शनिवार देर रात तक Exit Poll आया। अधिकतर एग्जिट पोल में केंद्र में एक बार फिर NDA सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में भी BJP की आंधी दिख रही है। अधिकतर Exit Poll में BJP को राज्य में 42 में से 17 से 28 सीटें मिलती दिख रही हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद सभी पोल्स में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। कम-से-कम दो एग्जिट पोल में NDA को 400 से ज्यादा सीटें दी गई हैं। तमाम एग्जिट पोल्स में पश्चिम बंगाल में BJP को बड़ी बढ़त दिख रही है। Axis My India के अनुसार, पश्चिम बंगाल में BJP 26-31 सीटें जीत सकती है, जबकि Mamta Banerjee की तृणमूल कांग्रेस को सिर्फ 11-14 सीटें मिलने का अनुमान है। टुडेज चाणक्य की बात करें तो उसने भी पश्चिम बंगाल में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया है। राज्य में BJP 24 सीटें जीत सकती है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के खाते में 17 सीटें आने का अनुमान है। इसके अलावा, अन्य पोल्स में भी BJP तृणमूल कांग्रेस की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।

Bengal: ALSO READ-Raipur: कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय आम महोत्सव का किया आयोजन, आम से बने 56 व्यंजनों का किया जायेगा प्रदर्शन

बात करें ABP News सी वोटर के सर्वे की तो पश्चिम बंगाल में BJP को 42 में से 17 से 27 सीटें मिल सकती हैं। बाकी 13 से 17 सीटों पर तृणमूल का कब्जा होगा और एक से तीन सीटें कांग्रेस गठबंधन को मिल सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button