IPL Cricketer Abhishek Porel Arrested: अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा; क्या है पूरा मामला?

मेडिकल छात्रा की शिकायत के बाद IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर गंभीर आरोप, हुगली पुलिस ने किया गिरफ्तार; कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की

Abhishek Porel Arrested: IPL क्रिकेटर और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हुगली पुलिस ने सोमवार देर रात उन्हें गिरफ्तार किया। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पोरेल IPL में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल चुके हैं।

किस मामले में हुई गिरफ्तारी?

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक पोरेल को मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। हुगली ग्रामीण एसपी कुंवर भूषण सिंह के अनुसार, उन्हें दमदम पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एमामी सिटी से गिरफ्तार किया गया।

पोरेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कोर्ट से उनकी रिमांड मांगी थी, जिसे अदालत ने तीन दिन के लिए मंजूर कर दिया।

मेडिकल छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

मामले की शिकायत एक मेडिकल छात्रा ने दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह और अभिषेक पोरेल करीब तीन साल से रिश्ते में थे। महिला का आरोप है कि शादी का वादा करके उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया गया।

शिकायत के अनुसार, पिछले साल दोनों के रिश्ते में विवाद शुरू हुआ। इसके बाद पोरेल ने कथित तौर पर उससे दूरी बनानी शुरू कर दी और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। महिला ने बलात्कार, शारीरिक उत्पीड़न और आपराधिक धमकी समेत गंभीर आरोप लगाए हैं।

Hockey World Cup 2026: 1975 का गौरव, फिर 51 साल का इंतजार; क्या इस बार खत्म होगा भारत का ट्रॉफी सूखा?

पोरेल ने आरोपों को बताया झूठा

वहीं, अभिषेक पोरेल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताया है। अब पुलिस उनकी हिरासत में पूछताछ कर मामले से जुड़े आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी।

अब आगे क्या होगा?

कोर्ट की ओर से तीन दिन की पुलिस कस्टडी मिलने के बाद जांच एजेंसी पोरेल से पूछताछ करेगी। पुलिस शिकायतकर्ता के बयान, कथित घटनाओं से जुड़े सबूत और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर सकती है। मामले की आगे की तस्वीर जांच पूरी होने और अदालत में पेश किए जाने वाले साक्ष्यों के बाद साफ होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button