UP News-अमेठी : मंडलायुक्त व डीआईजी ने बैठक कर दिए सुरक्षा के निर्देश।

UP News - Amethi: Divisional Commissioner and DIG held a meeting and issued security directives.

UP News-शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा, रामलीला और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेंद्र वर्मा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश किया कि सभी धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को तैयार रहने को कहा गया। मंडलायुक्त और डीआईजी ने निर्देश दिया कि उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और आयोजकों के साथ समन्वय बनाए रखें। साथ ही, आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा किसी भी शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेने को कहा गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Read Also-Sonbhadra News-घोरावल में आप का कार्यकर्ता सम्मेलन, संजय सिंह ने वोट चोरी भूमि अधिग्रहण पर सरकार को घेरा

Show More

Related Articles

Back to top button