
Sonbhadra News-सर्किट हाउस सभागार में गुरुवार को आकांक्षा समिति की बैठक अध्यक्ष आरुषी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ‘हमारी कीर्ति’ अभियान का शुभारंभ किया गया।
बैठक में बाल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और प्रेरणा समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।
आकांक्षा समिति अध्यक्ष आरुषी मिश्रा ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर के साथ संचालित दत्तक ग्रहण इकाई में आवासित बच्चियों कीर्ति और गौरी के लिए दशहरा-दीपावली पर जनपदवासी स्वेच्छा से सहयोग कर सकते हैं। समाज के सहयोग से बच्चियों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास किया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक के मोबाइल नंबर 8318359154 पर संपर्क कर गोद लेने की प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जनपद में प्रेरणा समूह की महिलाओं द्वारा ‘सोन अर्थ’ नाम से तैयार उत्पादों को आकांक्षा समिति द्वारा प्रमोट किया जाएगा। ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार के जरिए इन्हें प्रदेश और देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि महिलाओं को उनके परिश्रम का बेहतर लाभ मिल सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त हों।
बैठक में एसडीएम मुख्यालय एवं आकांक्षा समिति सदस्य आकांक्षा गौतम, सदस्य डॉ. दीप्ति सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या शुक्ला और प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
Read Also-Amethi News-16वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता सकुशल संपन्न



