Pratapgarh News-श्रद्धा पाण्डेय के निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जतायी गयी खुशी

Pratapgarh News – Joy expressed over Shraddha Pandey's unopposed election as Vice President.

Pratapgarh News-छात्र संघ के चुनाव में निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने की जानकारी होने पर परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने खुशी जतायी है। लालगंज तहसील क्षेत्र के गजेहड़ी, अमावां गांव निवासी राजेश कुमार पाण्डेय की पुत्री श्रद्धा पाण्डेय को दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध मोती लाल नेहरू कालेज में निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया है। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को लोगों ने खुशी साझा की है। श्रद्धा की प्रारम्भिक शिक्षा लालगंज अझारा स्थित नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में हुई।

दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन के साथ ही छात्र संघ की गतिविधियों में उनकी भूमिका सक्रिय रही है। छात्र हितों से जुड़े कार्यों में श्रद्धा की सक्रियता के चलते उन्हें कालेज में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हासिल हो सकी है। श्रद्धा के निर्विरोध चुने जाने पर परिवारी जनों के साथ ही सर्वेश कुमार पाण्डेय, सूरज पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, उमेश कुमार पाण्डेय, कृष्णकांत, अतुल आदि ने खुशी जतायी है।

Read Also-Lucknow News-डॉ. आरएमएलआईएमएस के निदेशक प्रो. सी.एम. सिंह बने एपिडेमियोलॉजी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button