Pratapgarh News-राजनीतिक दलों की मौजूदगी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस फर्स्ट लेवल चेकिंग के लिए खोला गया

Pratapgarh News: EVM-VVPAT warehouse opened for First Level Checking in the presence of political parties.

Pratapgarh News-पूरे केशवराय राम-राम चौराहा, गायघाट रोड स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस को फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) की प्रारंभिक प्रक्रिया के लिए खोला गया। यह पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी के बीच संपन्न कराई गई। इस दौरान जिले के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस को निर्धारित प्रक्रिया के तहत फर्स्ट लेवल चेकिंग के लिए खोला गया है। इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा और ईवीएम-वीवीपैट के भंडारण से संबंधित निर्धारित नियमों का पालन किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट के भंडारण, सुरक्षा और उनके रखरखाव से जुड़ी विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में निर्धारित है। संबंधित जानकारी निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

वेयरहाउस खोलने की प्रक्रिया के दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री भूपेन्द्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव एडवोकेट सादिक अली, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी तथा अपना दल (एस) के जिला महासचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा और महासचिव परमानन्द मिश्रा उपस्थित रहे।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी होने से ईवीएम एवं वीवीपैट की जांच से जुड़ी गतिविधियों में निर्धारित पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Read Also-Sports-Cricket- हरमनप्रीत कौर ने सभी प्रारूपों में छोड़ी भारत की कप्तानी, कहा- मैंने अपना कर्तव्य निभाया

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button