प्रयागराज मण्डल में माह सितंबर माह में 31 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

31 railway employees retired in the Prayagraj Division during the month of September

उत्तर मध्य रेलवे में माह सितंबर, 2026 के दौरान 31 रेलकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर प्रयागराज मण्डल कार्यालय स्थित मण्डल सभागार में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित आवश्यक प्रपत्र प्रदान किए तथा रेल सेवा में उनके बहुमूल्य एवं समर्पित योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
सितंबर माह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुल रूपए13,20,86,350 का डिजिटल भुगतान किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना की।

Show More

Related Articles

Back to top button