Lucknow News: प्रोटोकॉल लेखन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी।

Lucknow News: Experts provided information on important topics such as protocol writing.

Lucknow News:कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सामुदायिक चिकित्सा विभाग और सामान्य चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया। सत्रों के दौरान प्रतिभागियों ने सवाल-जवाब और चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी की। इससे कार्यशाला का माहौल संवादात्मक और अकादमिक बना रहा।

पोस्ट-टेस्ट और फीडबैक से हुआ समापन

कार्यशाला का समापन पोस्ट-टेस्ट और फीडबैक सत्र के साथ हुआ। इसके माध्यम से प्रतिभागियों के सीखने का आकलन किया गया और उनकी प्रतिक्रियाएं प्राप्त की गईं। आयोजन अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शिव कुमार मुडगल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। डॉ. अमित कौशिक, प्रो. निपिन कलाल, डॉ. नवीना जे.एच. और डॉ. मिली सेंगर ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यशाला के माध्यम से संस्थान में अनुसंधान क्षमता को मजबूत करने, अंतर्विषयक सीख को बढ़ावा देने और सुदृढ़ अनुसंधान संस्कृति विकसित करने की दिशा में प्रयास किया गया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी अकादमिक अनुभव बताया।

Read Also-International News: अमेरिका में बंगाल दिवस की धूम! विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया ‘वंदे मातरम’

Show More

Related Articles

Back to top button