Bollywood News: इमरान-रणदीप की जोड़ी की होगी वापसी

Bollywood News: Emraan and Randeep's duo set to make a comeback.

Bollywood News:वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘जन्नत 2’ में इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा की जोड़ी नजर आई थी। अब करीब 14 साल बाद दोनों अभिनेताओं के फिर से एक साथ काम करने की खबर सामने आ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपनी अगली परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में उन्होंने इमरान हाशमी से मुलाकात कर उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई है। बताया जा रहा है कि इस अनाम परियोजना में रणदीप हुड्डा का नाम भी तय किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला इमरान हाशमी के साथ एक एक्शन-थ्रिलर बनाने की तैयारी में हैं। सूत्र के हवाले से बताया गया कि फिल्म की कहानी इमरान के किरदार के लिए खास तौर पर प्रभावी है। वहीं, रणदीप हुड्डा इस परियोजना से जुड़ने वाले प्रमुख कलाकारों में शामिल हैं। दोनों कलाकारों ने इससे पहले ‘जन्नत 2’ में साथ काम किया था और अब एक बार फिर उनकी जोड़ी पर्दे पर देखने को मिल सकती है।

2027 में शुरू होगी शूटिंग

रणदीप का साजिद नाडियाडवाला के साथ पहले भी काम करने का अनुभव रहा है। आगामी फिल्म का नाम और अन्य कलाकारों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होने की संभावना है और इसे उसी साल के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बताई जा रही है। यदि यह परियोजना तय योजना के अनुसार आगे बढ़ती है तो दर्शकों को इमरान और रणदीप की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी

Read Also-RMLIMS Nursing Research: लोहिया संस्थान में रिसर्च मेथडोलॉजी वर्कशॉप, शोध कौशल बढ़ाने पर जोर

Show More

Related Articles

Back to top button