एक्शन टेसा की ओर से धूम-धाम से मनाया गया बढ़ई दिवस

Carpenters' Day celebrated with great enthusiasm by Action Tesa

एक्शन टेसा की ओर से प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में बढ़ई दिवस धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान कंपनी की ओर से बढ़़ई परिवारों को बड़ी सौगात दी गई। जिसमे उनके परिवारों को 2 लाख रुपए का बीमा, बेटी की शादी पर रुपए 50,000 तक मदद की घोषणा की गई। लकड़ी के पैनल उत्पाद बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी एक्शन टेसा ने राष्ट्रीय बढ़ई दिवस पर देश के बढ़ई समुदाय के लिए ‘मेगा बेनिफिट प्रोग्राम की घोषणा की है। इस वर्ष यह कार्यक्रम ‘संग संग चलें, आगे बढ़ें थीम के तहत देशभर में 50 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया गया। इस दौरान कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल डीजीएम अमिताभ घोषाल, ब्रांच मैनेजर शांतनु प्रताप सिंह, सीनियर एरिया मैनेजर सेल्स रितेश शर्मा, मार्केटिंग एग्ज्यूक्विटिव अंकित श्रीवास्तव के साथ वैभव इंटरप्राइजेज के अरविंद अग्रवाल भी मौजूद रहें। इन योजनाओं का लाभ ‘एक्शन टेसा कनेक्ट ऐपÓ या टोल-फ्री नंबर 1800-309-0707 से लिया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button