
Pratapgarh News:सदर विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी के सहयोग से जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए निशुल्क दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा 26 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे देवकली तिराहा स्थित जनसंपर्क कार्यालय से रवाना होगी।
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालु जनसंपर्क कार्यालय पर संपर्क कर अपनी सीट आरक्षित करा सकते हैं। आयोजकों के अनुसार यात्रा में अब कुछ ही सीटें शेष हैं।
डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं से निशुल्क दर्शन यात्रा में सहभागिता करने की अपील की है। यात्रा से संबंधित जानकारी एवं सीट आरक्षण के लिए 7985225272 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



