
Pratapgarh News-सहकारिता विभाग के अन्तर्गत माननीय मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार द्वारा भारत टैक्सी योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारम्भ के अवसर पर दोनों योजनाओं के सजीव प्रसारण का कार्यक्रम जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति जिला सहकारी बैंक लिमिटेड राजीव प्रताप सिंह ‘‘नन्दन भइया’’ रहे। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता देवेन्द्र बर्मन, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, जनपद के समस्त ए०डी०ओ० एवं ए०डी०सी०ओ०, उ०प्र० सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० के शाखा प्रतिनिधि, समस्त शाखा प्रबन्धक, जी०एम० डी०सी०बी०, सहकारी समितियों के सचिव एवं क्षेत्र के प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।
कार्यकम में मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा लघु एवं सीमान्त कृषकों हेतु मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारम्भ किया गया जिसमें रूपये 6.00 लाख तक दीर्घकालीन ऋण 6 प्रतिशत की प्रभावी दर पर उपलब्ध करायी जायेगी। कार्यक्रम में जनपद के 05 प्रगतिशील किसानों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उनको सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता देवेन्द्र बर्मन द्वारा सहकारिता विभाग के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। अन्त में वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक एल०डी०बी० दीपक गुप्ता द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रगतिशील किसानों तथा लाभार्थियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



